निजी विद्यालय व शिक्षा विभाग की मिलीभगत से एनसीईआरटी किताब विद्यालय में ना चलवा कर अभिभावकों की जेब पर डाला जा रहा डाका।

निजी विद्यालय व शिक्षा विभाग की मिलीभगत से एनसीईआरटी किताब विद्यालय में ना चलवा कर अभिभावकों की जेब पर डाला जा रहा डाका।

रिपोर्टर अशोक सरकार

स्थान= खटीमा

खबर उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा से है जहां इन दिनों निजी विद्यालयों द्वारा मनमाने तरीके से विद्यालय में किताबें मंगाई जा रही है सरकार द्वारा सभी विद्यालयों को आदेशित किया गया है कि सभी विद्यालयों में एनसीईआरटी की किताबें चलाई जाएंगी और एनसीईआरटी की किताबें हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही माध्यमों से बाजार में उपलब्ध हैं लेकिन उसके पश्चात भी निजी विद्यालयों द्वारा अपनी कमीशन खोरी को बढ़ाने के लिए एनसीईआरटी की किताबें ना चलवा कर स्कूल में अन्य सिलेबस की किताबे चलाई जा रही हैं जिन से परेशान होकर अभिभावकों ने लगातार खटीमा में मोर्चा खोल दिया है

कई इसी क्रम में आज अभिभावकों द्वारा तहसील परिषद में सांकेतिक धरना दिया गया। आपको बता दें कि प्रशासन द्वारा विद्यालय में छापेमारी कार्रवाई की गई और छापेमारी कार्रवाई के दौरान किताबें भी मिली जो कि एनसीआरटी सिलेबस से अलग हैं उसके पश्चात भी प्रशासन द्वारा कोई उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है

यहां पर शिक्षा विभाग व निजी विद्यालयों की मिलीभगत से अभिभावकों की जेब पर डाका डाला जा रहा है आपको बता दें कि सरकार द्वारा लगातार विद्यालयों में एनसीईआरटी की किताबें चलाई जाने पर जोर दिया जा रहा है लेकिन सरकार की बातों को भी ताक में रखकर निजी विद्यालय व शिक्षा विभाग की मिलीभगत से विद्यालयों में एनसीईआरटी की किताब को ना चलवा कर अन्य सिलेबस की किताबे चलाई जा रही है मीडिया से रूबरू होते हुए

खटीमा के समाजसेवी भुवन जोशी ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी से हमारी वार्ता हुई है और खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा हमें 2 दिनों का आश्वासन दिया गया है अगर 2 दिनों के अंदर इस पर उचित कार्रवाई नहीं होती है तो हमारे द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा और हम रोडो में उतरकर आंदोलन करेंगे और इस आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।