


रिर्पोट:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान:लोहाघाट

लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे दिगालीचौड़ के मां भगवती मंदिर मानाकोट में नौ दिवसीय श्रीराम महाज्ञान यज्ञ श्रीमद्भागवत कथा श्रीरामलीला एवं संत समागम का गुरुवार को क्षेत्र की महिलाओं के द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो होगा। ढोल नगाड़ों के साथ क्षेत्र की महिलाओं ने कुमाऊनी पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर हरेश्वर मार्ग ब्रहमा नौला से कलशों में जल लेकर विभिन्न मार्गो से होते हुए


कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के आगे आगे झूमते गाते चल रहे भक्तगण व छोलिया नृतकों ने करतब दिखाए।कथा वाचक श्री श्री 108 बालयोगेश्वर ब्रह्मऋषि श्री रामचरण दास जी महाराज ने श्रद्धालु को आशीर्वाद दिया। यज्ञाचार्य पंकज शास्त्री, रमाकांत शास्त्री, अंकित शास्त्री, श्रीराम शास्त्री, विवेक शास्त्री, गौतम शास्त्री ने पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराएं ।


इस दौरान भगवती मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोहर जोशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह बोहरा,ग्राम प्रधान मोनू बिष्ट, चंद्र शेखर जोशी,एल एम जोशी, अमित ,कोषाध्यक्ष संजय भट्ट, प्रकाश पांडेय,उपाध्यक्ष उमेद सिंह रावत , दीपक जोशी, संजय पांडेय,सतीश पांडेय ,राजेश बिष्ट, पवन, ललित मोहन जोशी, देवेंद्र सिंह,फतेह सिंह आदि मौजूद रहे।


