चंपावत में पूर्व सैनिकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सीएम धामी को दिया ज्ञापन

चंपावत में पूर्व सैनिकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सीएम धामी को दिया ज्ञापन

रिर्पोट: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान: चंपावत

गुरुवार को अपने विधानसभा चंपावत पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चंपावत टाइगर्स पूर्व सैनिक संगठन के पूर्व सैनिकों के द्वारा माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया तथा संगठन के जिला अध्यक्ष कर्नल भवानी दत्त जोशी के नेतृत्व में अपनी 4 सूत्री मांगों के समाधान हेतु सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन दिया गया

संगठन जिला अध्यक्ष कर्नल भवानी दत्त ने बताया कि चंपावत जिले के पूर्व सैनिकों ने जिले में आर्मी पब्लिक स्कूल खोलने, ईसीएचएस अस्पताल खोलने ,सीएसडी कैंटीन की सुविधा देने तथा जिले के पूर्व सैनिकों के लिए सभागार बनाने की मांग सीएम धामी के सामने रखी गई

वही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सैनिकों की मांगों को ध्यान से सुन और जल्द समाधान का पूर्व सैनिकों को भरोसा दिलाया सीएम धामी ने कहा कि वे पूर्व सैनिकों की समस्याओं को बखूबी पहचानते हैं क्योंकि वह भी सैनिक परिवार से है पूर्व सैनिकों की समस्या का समाधान प्रमुखता से करा जाएगा