


रिर्पोट:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान:चंपावत

उत्तराखंड कराटे फेडरेशन के द्वारा देहरादून में आयोजित स्टेट कराटे चैंपियनशिप में चंपावत जिले के कराटे खिलाड़ियों ने देहरादून में आयोजित 20वीं उत्तराखंड स्टेट कराटे चैम्पियशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण सहित 25 पदक जीत कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर चंपावत जिले का नाम रोशन किया है। कराटे खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने बधाई दी।


जिला कराटे एसोसिएशन के सचिव और कराटे कोच दीपक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 से 7 मई तक देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में चंपावत जिले की जीया जोशी,देविना कन्याल, पियुष सिंह बोहरा, दीषू अधिकारी, नताली गड़कोटी, जतिन जोशी, सुनील सिंह, नेहा जोशी ने एक-एक और कृष्णकांत ने दो स्वर्ण प्राप्त किए। इसके अलावा देविना कन्याल, अभिराज सिंह फत्र्याल, दित्या गोस्वामी, ध्रुविका शर्मा, मानवी ढेक,आरुष खर्कवाल, मयंक दुग्ताल ने रजत और दिया जोशी, अभिराज फत्र्याल, दित्या गोस्वामी, ध्रुविका शर्मा, मानवी ढेक, किरन राय, मयंक दुग्ताल ने कांस्य पदक हासिल किया अधिकारी ने बताया चंपावत जिले की टीम ने 10 स्वर्ण सहित कुल 25 पदक जीतकर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया।


कराटे कोच अधिकारी ने बताया कि गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी जून माह में दिल्ली में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में प्रदेश का नेतृत्व करेंगे । टीम की शानदार उपलब्धि पर डीएसओ भुवन पंत, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, जिप. अध्यक्ष ज्योति राय, पूर्व विधायक पूरन सिंह फत्र्याल, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, बनबसा कराटे कोच विजय रावत, कृष्ण कांत, जतिन जोशी,हेंमत गड़कोटी, विक्की ढेक आदि ने खुशी जताई।


