भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम व संगठन महामंत्री अजय जी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम व संगठन महामंत्री अजय जी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

रिपोर्टर – संजय जोशी

स्थान-रानीखेत

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड दुष्यंत कुमार गौतम, संगठन महामंत्री अजय जी व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट का घिंघारीखाल पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम सहित तीनों नेताओं की यहां घिंघारीखाल पहुंचने पर विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल. महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं व नगर मंडल युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर आगवानी की। इस दौरान नगर मंडल तथा युवा मोर्चा ने रानीखेत होते हुए माल रोड टीआरसी तक बाइक रैली निकालकर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे। आज ताडीखेत में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम तथा संगठन महामंत्री भाजपा पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।