


रिपोर्टर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

आखिर बरसों से बदहाल पड़ी सीमावर्ती क्षेत्रों को जोड़ने वाली लोहाघाट ब्लॉक की महत्वपूर्ण किमतोली खालगड़ा सड़क में लोनिवि के द्वारा डामरीकरण का कार्य शुरू करवा दिया गया है सड़क में बरसों के बाद हो रहे डामरीकरण कार्य को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों व टैक्सी संचालकों ने राहत की सांस ली वही लोगों ने लोनिवि द्वारा करवाए जा रहे डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता पर संतोष जताया तथा कार्य की निगरानी के लिए लोनिवि के अभियंता मौके पर तैनात रहे मालूम हो इस महत्वपूर्ण सीमावर्ती सड़क मे क्षेत्र के लोग वर्षों से सैकड़ों गड्ढों का सामना कर रहे थे


ओर सड़क में डामरीकरण की मांग को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों ने कई बार धरना प्रदर्शन भी किया आखिर सीमांत क्षेत्र के लोगों का संघर्ष रंग लाया और लोनिवि ने सड़क में डामरीकरण का कार्य शुरू किया पिछले हफ्ते ही सड़क में डामरीकरण की मांग को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का एक सिस्टमंडल डीएम चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी से मिला और बदहाल सड़क में डामरीकरण की मांग करी थी


जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए डीएम चंपावत ने लोनिवि के अधिकारियों को सड़क में जल्द डामरीकरण करने के निर्देश दिए जिसके एक हफ्ते बाद ही डामरीकरण का कार्य शुरू हो गया वही क्षेत्रवासियों के द्वारा डीएम चंपावत व लोनीवी को धन्यवाद दिया गया इस मौके पर माधो सिंह अधिकारी ,पंडित मदन कॉलोनी ,मनीष भट्ट, पुष्कर बोरा सरिता अधिकारी ,युगल किशोर धोनी ,मोहित पांडे , मदन सिंह धोनी आदि मौजूद रहे


