ई समाधान चौपाल

ई समाधान चौपाल

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -दीपक चौहान

स्थान -जसपुर

जनपद उधम सिंह नगर में ग्रामीण क्षेत्रो में लोगो की समस्या को देखते हुए जिला प्रसाशन ने ई समाधान चौपाल की एक अच्छी पहल की शुरुआत की थी जिसमे जसपुर तहसील के गांव पूरनपुर में चौथी ई समाधान चौपाल का आयोजन किया गया समाधान चौपाल के माध्यम से पूरनपुर ओर आस पास के ग्रामीणों ने अपनी शिकायते अधिकारियों के सामने रख्खी इस चौपाल में खंड विकास अधिकारी राजस्व विभाग सिंचाई विभाग विधुत विभाग और वन विभाग के साथ साथ अन्य विभाग भी मौजूद रहे

और वीडियो कांफ्रेंसिंग की मदद से अपर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर समेत अन्य विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना वंही उपजिलाधिकारी जसपुर सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि पूरनपुर गांव में ई समाधान चौपाल लगाई गई जिसमे अपर जिलाधिकारी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये ग्रामीणों की शिकायत सुनी जिसमे 32 शिकायतो को सुना गया जिसमे से अधिकांश शिकायतो का मौके पर निस्तारण किया गया कुछ शिकायते ऐसी थी जो उत्तरप्रदेश के विभागों से है उन्हें प्रेषित किया जाएगा ओर जिन शिकायतों का समाधान नही हो पाया है

उन्हें उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दिया जाएगा ज्यादा तर शिकायते सिंचाई विभाग से थी क्योंकि जो नहर है वो उत्तरप्रदेश बॉर्डर से सटी हुई है ओर लगातार लोगो की समस्याओं के समाधान के लिए क्षेत्र में ई समाधान चौपाल लगती रहेगी