
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान -गैरसैंण

जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकी हमले में गैरसैंण के कुनिगाड का रहने वाला रुचिन सिंह शहीद हो गया है । रुचिन के शहीद होने की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर है । कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने रुचिन के शहीद होने पर दुःख जताया । उन्होंने कहा कि मां भारती के लिए बलिदान हुए अमर शहीदों बलिदान भुलाया नही जा सकता है।


कर्णप्रयाग विधानसभा के अंतर्गत कुनिगाड़ के रहने वाले 9 पैरा कमांडो के जांबाज रुचिन सिंह जम्मू कश्मीर के राजौरी में दुश्मनों से लोहा लेते देश के खातिर शहीद हो गये है । अमर शहीद रुचिन सिंह गैरसैंण तहशील के कुनिगाड़ मल्ली गांव के रहने वाले थे । 30 वर्षीय शहीद रुचिन सिंह सन 2010 में सेना का हिस्सा बने थे । उनका परिवार जम्मू के उधमपुर में रहता था । रुचिन के शहीद होने की खबर से उनके पैतृक गांव कुनिगाड़ में शोक की लहर फैल गई ।

गढवाल सांसद तीरथ सिंह व कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख ब्यक्त किया है । उन्होंने कहा कि मां भारती के लिए वीर शहीदों का यह बलिदान कभी भुलाया नही जा सकता है


