
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में तैनात आई सर्जन डॉक्टर विराज राठी को उनके द्वारा चिकित्सालय में मरीजों को दी जा रही उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया शनिवार को भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी के नेतृत्व में लोगों ने डॉ राठी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा उनके द्वारा मरीजों को दी जा रही


सेवाओं के लिए उन्हें धन्यवाद दिया गया भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी व लोगों ने कहा डॉक्टर राठी के द्वारा उप जिला चिकित्सालय में शालीनता भरे व्यवहार व मरीजों के प्रति उनके लगाव के चलते क्षेत्र वासियों के दिलों में जगह बना ली है डॉ राठी के द्वारा लोहाघाट के अलावा चंपावत जिला चिकित्सालय में अपने खर्चे से जाकर मरीजों के आंखों के ऑपरेशन किए गए इसके अलावा इस समय डॉक्टर राठी के द्वारा उप जिला चिकित्सालय में आंखों के मरीजों को देखने के साथ-साथ आंखों के ऑपरेशन किए जा रहे हैं

इसके अलावा लोगों ने चिकित्सालय के अन्य डॉक्टरों को भी सम्मानित किया वही डॉक्टर राठी के द्वारा सम्मानित किए जाने पर लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि लोहाघाट क्षेत्र में उन्हें लोगों का भरपूर प्यार मिला है वे हमेशा क्षेत्र की जनता की सेवा करते रहेंगे


