G 20 सम्मेलन को लेकर पीजी कॉलेज लोहाघाट में भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन एसडीएम ने किया छात्र-छात्राओं का मार्गनिर्देशन

G 20 सम्मेलन को लेकर पीजी कॉलेज लोहाघाट में भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन एसडीएम ने किया छात्र-छात्राओं का मार्गनिर्देशन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

देश में चल रहे जी-20 सम्मेलन को लेकर गुरुवार को पीजी कॉलेज लोहाघाट में कॉलेज की प्राचार्य डॉ संगीता गुप्ता की अध्यक्षता में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता का विषय G20 में टॉपिक सेयरिंग रखा गया था कॉलेज के इतिहास विभाग के द्वारा आयोजित प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि लोहाघाट की एसडीएम रिंकु बिष्ट रही प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं के द्वारा दिए गए टॉपिक में अपने अपने विचारों को प्रमुखता से रखा वही मुख्य अतिथि एसडीएम रिंकु बिष्ट के द्वारा अपने संबोधन मे छात्र-छात्राओं का मार्ग निर्देशन करते हुए कहा कि जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता करना पूरे देश के लिए गर्व की बात है उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा

कि आने वाला समय भारत के युवाओं का है एसडीएम रिंकु बिष्ट ने कहा नॉलेज सेयरिंग से ज्ञान बढ़ने के साथ-साथ समस्याओं का समाधान भी जल्द होता है उन्होंने कहा आज हमारी पुरानी संस्कृति विलुप्त होने की कगार में है हमें अपनी प्राचीन संस्कृति को बचाना होगा जिसके लिए युवाओं ने बागडोर संभालनी होगी ताकि भारत एक बार फिर से विश्व गुरु बन सके एसडीएम ने कहा देश में अभी मोटे अनाज को भी बढ़ावा दिया जा रहा है इसका प्रचार देश में ही नहीं विदेशों में भी हो रहा है G 20 के माध्यम से विदेशी हमारी संस्कृति को पहचान रहे है और सराहना कर रहे हैं वही कॉलेज की प्राचार्य डॉ संगीता गुप्ता ने कहा आज देश कइ क्षेत्रों में तरक्की कर विश्व में अपनी पहचान बना रहा है

चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो टेक्नोलॉजी का क्षेत्र हो या स्वास्थ्य का क्षेत्र उन्होंने कहा भारत वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर चलता है तथा पूरे विश्व को एक सूत्र में पिरोने की कोशिश करता है वही भाषण प्रतियोगिता में प्रथम आए छात्र छात्राओं को एसडीएम रिंकु बिष्ट के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया पता उनकी सराहना करि गई कार्यक्रम की संयोजक कॉलेज की इतिहास विभाग की प्रभारी विमला देवी रही