कांग्रेस पर्यवेक्षक दौरा

कांग्रेस पर्यवेक्षक दौरा

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर-ब्यूरो रिपोट

स्थान -देहरादून

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय पर्यवेक्षक पी0एल0 पूनिया ने उत्तराखंड के दौरे पर है पीएल पुनिया को आलाकमान ने उत्तराखंड के नेताओ की नब्ज टटोलने के लिए भेजा है। पीएल पुनिया ने आज कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। यह जानकारी देते हुए उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने बताया कि आज की महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह मौजूद रहे।

मुलाकात करने वालों में प्रशासनिक एवं संगठनात्मक सभी जिलों के जिलाध्यक्ष एवं विधायक, पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी, पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी शामिल रहे।केन्द्रीय पर्यवेक्षक पूनिया ने प्रदेश में निकट भविष्य में होने वाले आगामी निकाय चुनाव एवं लोकसभा चुनाव के मद्येनजर प्रदेश कंाग्रेस की तैयारी एवं संगठन की गतिविधियों पर जिलाध्यक्षों से विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस अवसर पर पुनिया ने प्रदेश के ज्वंलत मुददों के बारे में जानकारी ली और यहां के घटनाकर्मो के प्रति बहुत ही गम्भीर है। समय समय पर चाहे अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड हो, चाहे प्रदेश में व्याप्त भर्ती घोटाला या फिर चाहे जोशीमठ भू-धसाव कंाग्रेस का हाईकमान लगातार अपनी चिन्ता भी उपरोक्त विषयों पर जाहिर करता रहा है।

ऐसे में केन्द्रीय पर्यवेक्षक का उत्तराखण्ड दौरा आगामी चुनावों के मद्येनजर बहुत ही महत्वपूर्ण है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा की पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट को दो दिन बाद आलाकमान को सौंपेंगे