अग्निशमन सेवा दिवस पर हरी झंडी दिखा कर निकाली रैली

अग्निशमन सेवा दिवस पर हरी झंडी दिखा कर निकाली रैली

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -अतुल तिवारी

स्थान -काशीपुर

अग्निशमन सेवा दिवस पर शहीदों की याद में फायर स्टेशन काशीपुर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एएसपी काशीपुर अभय सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनकी वीरता को याद किया।शुक्रवार को फायर स्टेशन काशीपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वर्ष 2022 में शहीद हुए फायर सर्विस कर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया और उनकी वीरता की गाथा सुनाई गई।

जिसके बाद एएसपी अभय सिंह और प्रभारी अग्निशमन अधिकारी वंश नारायण यादव द्वारा अग्नि सुरक्षा प्रचार के लिए हरी झंडी दिखाकर वाहन रैली को भी रवाना किया। जिसमें फायर स्टेशन से अग्निशमन वाहनों को शहर में प्रचार प्रसार के लिए रैली के माध्यम से भेजा गया और लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान एएसपी अभय सिंह ने कहा कि अग्नि से होने वाली घटनाओं से लोग जागरूक होकर इन घटनाओं को रोकने का प्रयास कर सकते है। वही उन्होंने वर्तमान में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल की सुरक्षा के लिए उसके पास बीड़ी सिगरेट न पीने की अपील की।

साथ ही बिजली के तारों वाली जगह को छोड़कर वहां अन्य फसलों की खेती करने की सलाह भी दी। वही उन्होंने प्रतिष्ठानों व घरों में आग की घटनाओं से बचने के लिए अग्नि सुरक्षा उपकरण के प्रबंध करने की अपील भी की