
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -संजय जोशी

स्थान -रानीखेत

राष्ट्रीय महामंत्री ईश्वर सिंह टनवाल रहे मुख्य अतिथि
रानीखेत । द कैंट बोर्ड कर्मचारी महासंघ के मध्य कमान स्तर की यूनियनों के आगरा में अयोजित प्रथम अधिवेशन आयोजित किया गया। छावनी परिषद कर्मचारी एकता संघ आगरा द्वारा इस अधिवेशन का आयोजन किया। इस अवसर पर आगरा यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बहुत गर्मजोशी से राष्ट्रीय महामंत्री जी को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया और साथ ही सभी महासंघ पदाधिकारियों और अन्य छावनियों से आए यूनियन पदाधिकारियों का फूल माला पहना कर स्वागत किया। इसके बाद मंच पर आसीन सभी पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे और महासंघ के सामने अपनी अपनी समस्याएं रखी। जिसमें कुछ समस्याएं समान रूप से आई जिनमें
1.छावनियों से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कार्यालय में सेक्शन हेड और सुपरवाइजरों का 3 साल में अनिवार्य स्थानांतरण करने ।


- ए0 सी0 पी0, री इक्वेशन, फोल्डर परिवर्तन जैसे मामले कमान स्तर, जे0ओ0सी0 स्तर पर 3 माह में निस्तारित कराने और क्वारी लगकर वापस आए मामले छावनी परिषद कार्यालय में 1 माह से अधिक लंबित ना रहने की व्यवस्था बनाने।
- स्वास्थ्य कार्ड (सी0जी0ई0इस0) योजना का लाभ दिलाने।
- आगरा छावनी परिषद कर्मचारियों की तरह सी0एस0डी0 कार्ड बनवाने।
- चाइल्ड एजुकेशन अलाउंस दिलाने।
- वर्दी भत्ता ₹5000/ प्रतिवर्ष दिलाने।
- प्रति वर्ष मार्च में जी0पी0एफ0 का ब्याज सहित विवरण दिलाने।
- प्रति माह में वेतन स्लिप दिलाने।
- ड्यूटी घंटे ना बढ़ाने।
- 3 माह में लोकल जे0सी0एम0 कराने।
- सभी छावनी परिषद कार्यालयों के कर्मचारी जो दूसरी छावनी परिषद में ड्यूटी कर रहें है उनको तत्काल प्रभाव से अपनी छावनियों में वापस बुलाने।
- आगरा छावनी परिषद में 14 सफाई कर्मचारी 2013 में पदोन्नत होकर चालक पद पर कार्यरत हैं उनको अभी भी सफाई कर्मचारी का वेतन दिया जा रहा है। उनको चालक पद का वेतन दिलाने।
- बोर्ड मीटिंग में यूनियन प्रतिनिधि को सुना जाना।
इस तरह की समस्याएं सभी छावनियों की तरफ से उठाई गई।
जिसके बाद द कैंट बोर्ड कर्मचारी महासंघ राष्ट्रीय महामंत्री श्री ईश्वर सिंह टनवाल जी ने अपने संबोधन में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों और विशेषकर आगरा यूनियन का आभार प्रकट किया और आश्वस्त किया की शीघ्र ही सभी मामलों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाकर मजबूती से समाधान किया जायेगा।
महाधिवेशन के अवसर पर आगरा यूनियन ने देवी मां के मंदिर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। आगरा यूनियन ने सभी पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए।
इस अवसर पर मध्य कमान स्तर की लगभग यूनियनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और दक्षिण कमान से नसीराबाद यूनियन के 02 प्रतिनिधि भी मोजूद रहे।

कार्यक्रम के बाद आगरा यूनियन ने महासंघ पदाधिकारियों को फतेहपुर सीकरी और ताज महल घुमाया। शाम को मुख्य अधिशाषी अधिकारी आगरा विनीत कुमार ने महासंघ पदाधिकारियों ने यूनियन को हमेशा सहयोग करने और सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया है।


