धारचूला में भी जोशीमठ की तरह धंसाव का बड़ा खतरा, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

धारचूला में भी जोशीमठ की तरह धंसाव का बड़ा खतरा, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- नदीम परवेज

स्थान- धारचूला

ततां गांव में लगातार मकानों में दरारें वह जमीन फट रही है साथ ही जमीन खिसकती जा रहीं हैं।
स्थिति बड़ी खराब होती हुई नजर आ रही है प्रशासन को उक्त गांव के लोगों ने 2013 से अभी तक लगातार 16 17 18 में ज्ञापन के रूप में समस्याओं का पिटारा सौंपा था ।
परंतु प्रशासन के वहां से कुछ भी अभी तक कार्रवाई नहीं हुई।
ज्ञापनों की फाइलें 2018 से अभी तक फाइलों में ही दफन रह गई आज फिर से तनतां गांव रोंगतो के लोग सड़कों में हैं।
और आंदोलन का मन बना रहे हैं।
यूं कहे कि सीमांत धारचूला का क्षेत्र कहीं ना कहीं सरकार की अनदेखी का निशाना बना है। और उक्त क्षेत्र के कई परिवार विस्थापित होने की बाट जो रहे हैं ।

स्थिति गंभीर है । संदीप कुमार का मकान ,जयंती देवी , हरक सिंह और इस तरह कई लोगों के मकान है जो पूर्ण रूप से फट गिरने की कगार में हैं। टेढ़े मेढे हो चुके हैं। कई गौशाला ही टूट चुकी हैं । और पानी की नहर तो बिल्कुल खत्म हो चुकी है ।
पानी धरती में समां रहा है। अगर समय रहते कार्य नहीं किया गया तो स्थिति बड़ी गंभीर हो जायेगी गांव के नागरिकों ने बताया कि हम लगातार प्रयासरत हैं।

जिला अधिकारी और अन्य अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं लेकिन अभी तक हमारे गांव की सुध लेने वाला कोई नहीं है मीडिया की टीम पहली बार पहुंची है।
प्रकाश गुंज्याल ने बताया कि नदी के कटाव से पुरे क्षेत्र में धंसाव बना है ।और उपर से चट्टान खिसकने का लगातार क्रम जारी है। स्थिति गम्भीर है और जनता भयभीत हैं।
कहीं हम भी जोशीमठ की तर्ज पर बर्बाद न हो जायें ।