
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- डोईवाला


डोईवाला ब्लॉक सभागार में बीडीसी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें डोईवाला विधायक, ब्लॉक प्रमुख व जिले के मुख्यविकास अधिकारी ने शिरकत कर जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान बैठक में तमाम विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होने अपने अपने विभागीय योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी।


बैठक में मुख्य रूप से जनप्रतिनिधियों में सिंचाई विभाग, जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग, जल निगम व विद्युत विभाग के मुद्दे उठाए। और कहा कि पिछले 3 वर्षों से बीडीसी बैठक में जनप्रतिनिधि अपनी समस्याओं को लेकर प्रस्ताव दे रहे हैं। लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्य नहीं किये गये। अपनी इन समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधि काफी आक्रोशित भी दिखाई दिए। वहीं उन्होंने मांग करी कि, इस बार की बीडीसी बैठक में जो भी प्रस्ताव दिए गए हैं अगली बैठक पर इन मुद्दों पर सबसे पहले चर्चा होनी चाहिए, और इनका निराकरण भी समय पर किया जाना चाहिए। ताकि यह सभी जनप्रतिनिधि भी विकास को लेकर भागीदार बन सके।

इस दौरान डोईवाला विधायक ब्रिज भूषण गैरोला ने कहा कि सरकार लगातार जनहित में विकास कार्य कर रही है। ओर उनके द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों को भी निर्देशित कर दिया गया है, कि विकास कार्यों में ढिलाई न करें, आम जनता की समस्याओं पर तेजी से कार्य किया जाए, ताकि डोईवाला विधानसभा में चौमुखी विकास हो सके, ओर यह उनका मुख्य उद्देश्य है।


