
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- सचिन कुमार

स्थान- देहरादून


भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी मामले को लेकर कांग्रेस आज प्रदेशव्यापी आंदोलन कर रही है। इसी के चलते पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत देहरादून में गांधी पार्क में, गांधी प्रतिमा के सामने मौन उपवास पर बैठे। लोक सेवा आयोग द्वारा कराई गई परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की घटना पर हरीश रावत ने कहा, कि यह घटना सामान्य नहीं है,


हरीश रावत ने सिस्टम पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी गंभीर षड्यंत्र के तहत यह सब हो रहा है, मुख्यमंत्री को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। राज्य के हितों पर इसका दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। हरीश रावत ने कहा कि मैं दुखी मन से मौन उपवास पर बैठ रहा हूं। पब्लिक सर्विस कमीशन में इस तरह की घटना सामान्य नहीं है। सरकार इसे गंभीरता से ले।


