चामुण्डा अस्तपाल काशीपुर ने लगाया राजकीय इंटर कॉलेज झड़गांव में निशुल्क स्वास्थ कैम्प, पढ़िए पूरी खबर

चामुण्डा अस्तपाल काशीपुर ने लगाया राजकीय इंटर कॉलेज झड़गांव में निशुल्क स्वास्थ कैम्प, पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- गोविन्द रावत

स्थान- सल्ट अल्मोड़ा

अल्मोडा जिले के विकास खण्ड सल्ट के राजकीय इंटर कॉलेज झड़गांव में चामुण्डा अस्तपाल काशीपुर द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य केम्प लगाया गया । जिसमें क्षेत्र के लगभग दो सौ से अघिक ग्रामीणों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण किया। चामुण्डा अस्पताल काशीपुर द्वारा स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया।

कैम्प में सर्जन, हडडी एवं जोड रोग विशेषज्ञ, दन्तरोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ,नेत्र रोग विशेषज्ञ आदि विशेषज्ञ मौजूद थे। कैम्प में ईसीजी,ब्लड शुगर आदि की जांच भी की गई। ग्रामीणों ने चामुंडा अस्पताल काशीपुर संयोजक डॉ यशपाल रावत से क्षेत्र में इसी प्रकार के स्वास्थ्य कैम्प लगाने का अनुरोध किया। जिससे वे भली भांति परिचित है। उन्होंने कहा कि हमेशा ही सल्ट क्षेत्र के लोगों के लिए समर्पित भाव से काम करते रहे हैं। वही ग्रामीणों का कहना है कि चामुण्डा अस्पताल काशीपुर के संयोजक डाः यशपाल रावत सल्ट मे जगह -जगह मेडिकल केम्प को लगाते जा रहे हैं। ग्रामीणों क्षेत्रों में मेडिकल सुविधा कम है।

लोगों को स्वास्थ्य सुविधा लाभ लेने के रामनगर व रानीखेत जाना पडता है। स्वास्थ्य कैम्प लगने से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा लाभ मिला। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार के कैप लगने लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल पायेगा। ग्रामीणों ने डाः यशपाल रावत का आभार ब्यक्त किया ।इस मौके पर चामुंडा अस्पताल काशीपुर संयोजक डॉ यशपाल रावत, डॉ राकेश कुमार सुन्दिरयाल , डॉ नूपूर सिन्हा, डॉ विनय उपाध्याय, डॉ सुरेन्द्र सिंह तोमर, डॉ नीरज बौड़ाई, विनोद भट्ट, अनिल कुमार, रविन्द्र सिंह चौहान, नन्दन सिंह डांगी, चन्दन थपलियाल, ग्राम प्रधान झड़गांव महेश भारद्वाज, सामाजिक कार्यकर्ता परम काण्डपाल, ग्राम प्रधान नागतले हेमा देवी, ग्राम प्रधान कूपी अनिता देवी, सुरेन्द्र सिंह, दीपक उनियाल, आदि ग्रामीण, स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।