

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर – ब्यूरो रिपोट

स्थान – जोशीमठ

भू धंसाव प्रभावित नगर जोशीमठ में मौसम का मिजाज बदला है देर शाम से यहां हल्की बारिश और ऊपरी हिमालई छेत्रो में हिमपात हो रहा है, हिम क्रीडा स्थली औली में देर रात बर्फबारी हुई है जिसके चलते निचले इलाकों में जबरदस्त शीतलहर और ठिठूरन बढ़ गई है, बावजूद इसके जोशीमठ नगर के सभी राहत शिविरों में प्रभावितों को सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से मिल रही है,हालांकि सीएम धामी आज भी अभि आपदा प्रभावितो के बीच जोशीमठ में डेरा डाले हुए है,


उन्होंने देश के मीडिया,विपक्ष सहित सभी लोगों से अपील की है कि पूरे उत्तराखंड को पैनिक न बनाएं,जिससे पूरे प्रदेश में डर और भय का माहौल बन रहा है,अगले माह विंटर स्पोर्ट्स सेंटर औली में नेशनल विंटर गेम्स ओर FIS इंटरनेशनल स्कीइंग प्रतियोगिता होनी है और चार धाम यात्रा को भी देखना है इसलिए जोशीमठ के भू धंसाव को आपदाग्रस्त उत्तराखंड बना कर प्रचारित न करें पैनिक न बनाए प्रदेश को, सीएम धामी ने बताया कि जोशीमठ नगर पालिका क्षेत्र में विगत दिनों से हो रहे भू- धसाव के कारण प्रभावित भू-भवन स्वामियों / परिवारों के अध्यासन / विस्थापन हेतु शासन से 45 करोड़ की धनराशि विशेष पुनर्वास पैकेज एवं एकमुश्त ग्रान्ट दिये जाने हेतु अवमुक्त की गई है।और राहत पुनर्वास हेतु गढ़वाल आयुक्त से लेकर स्थानीय वार्डों के पालिका सभासद तक को साथ लेकर सहभागिता के आधार पर एक कमेटी बना दी गई है

जो आपदा प्रभावितों के हितों के सापेक्ष पुनर्वास पैकेज बनाने में सहयोग करेंगे, जिसके बाद ये राहत पैकेज बनाया जा रहा है फिलहाल राहत शिविरों में सभी व्यवस्थाएं दुरस्त हो इसके लिए में खुद ग्राउंड जीरो पर मौजूद हू,



