

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- अज़हर मलिक

स्थान- काशीपुर


11 जनवरी से 17 जनवरी तक चल रहे यातायात सप्ताह का आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से रखने के लिए निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था को नगर क्षेत्र में पूरी तरीके से सामान्य किया जाए। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष यातायात जन जागरूकता मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में अपर पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एसडीएम, सीओ, एआरटीओ , कोतवाल, ट्रैफिक प्रभारी, सीपीयू प्रभारी और पुलिस टीम तथा शहर के अन्य एनजीओ व्यापार मंडल के सभी लोग सम्मिलित हुए। इस रैली का आवाज एएसपी कार्यालय से शुरू होकर पूरे नगर क्षेत्र में निकाला गया।


जिसमें स्लोगन भरी तख्तियां सभी के हाथों में थी, जिसमें बताया गया कि यातायात नियमों का पूर्णता पालन किया जाए। नाबालिक बच्चों को अभिभावक वाहन ना दें, हेलमेट का प्रयोग किया जाए, साथ ही दोपहिया वाहन और चोपहिया वाहन के चेकिंग के दौरान कागज पूरे होने अति आवश्यक है। नगर क्षेत्र में वाहनों को इधर उधर ना खड़ा करें, इससे यातायात व्यवस्था बाधित होती है और जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इसी के साथ ही अतिक्रमण भी होता है। उन्होंने कहा की छोटे बच्चों को वाहन देने पर अभिभावकों का चालान किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी अभिभावकों की होगी । यह जन जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा ।


