यूकेएसएसएससी भर्ती परीक्षाएं होंगी रद्द वीपीडीओ घपले के बाद इन परीक्षाओं पर उठे सवाल

यूकेएसएसएससी भर्ती परीक्षाएं होंगी रद्द वीपीडीओ घपले के बाद इन परीक्षाओं पर उठे सवाल

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग-यूकेएसएसएससी (UKSSSC) वीपीडीओ भर्ती मामले में गिरफ्तार हुए, आरबीएस रावत, एमएस कन्याल और आरएस पोखरिया के कार्यकाल में हुई दूसरी भर्तियों पर भी सवाल उठ रहे हैं। उस समय आयोग की चार अहम परीक्षाएं हुई थीं, जिसमें से वीपीडीओ में गोलमाल की पुष्टि भी हो चुकी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पहले अध्यक्ष, सचिव और परीक्षा नियंत्रक की गिरफ्तारी के बाद, आयोग के पुराने विवाद भी सामने आ रहे हैं

इन भर्तियों में शामिल युवा पुरानी परीक्षाओं को भी जांच के दायरे में लेने की मांग कर रहे हैं। इस जोड़ी के समय वीपीडीओ, कनिष्ठ सहायक, सहायक लेखाकार की परीक्षाएं हुई, जिसमें वीपीडीओ में व्यापक धांधली आने के बाद आरबीएस रावत ने मई 2016 में इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कन्याल मार्च 2017 तक आयोग में सचिव रहे, इस दौरान बंदी रक्षक की भी परीक्षा हुई थी।आयोग सूत्रों के अनुसार, उस वक्त प्रतीक्षा सूची वाले कैंडिडेट के चयन में भी मनमानी की गई। इन तीनों की विदाई के बाद आयोग की बैठकों में तमाम गड़बड़ियों पर अनौपचारिक चर्चा भी हुई

, लेकिन  ठोस निर्णय नहीं लिया गया। आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष एस राजू के मुताबिक कुछ सदस्य अनौपचारिक तरीके से बातें तो करते थे, लेकिन कभी अधिकारिक शिकायत नहीं की। फिर चूंकि वीपीडीओ भर्ती की जांच तब चल ही रही थी, तो मामले में अलग से शिकायत का आधार नहीं था