
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान – चम्पावत

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट के बाद लोहाघाट क्षेत्र में लगातार चौथे दिन भारी बारिश का कहर जारी है भारी बारिश के चलते टनकपुर घाट एनएच बंद पड़ा हुआ है तथा कई राज मार्ग भी बंद हो चुके हैं जिसके चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है वहीं भारी बारिश के चलते ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कई लोगों के भवनों की सुरक्षा दीवारें ढहने से लोगों के भवन खतरे की जद में आ चुके हैं


कई लोगों के भवनों में पेड़ गिर गए हैं एनएच व लोनीवी कर्मी सड़क को खोलने में जुटे हुए हैं लोहाघाट के तहसीलदार विजय गोस्वामी ने बताया कि खतरे की जद में आ चुके भवनो में रहने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट किया जा चुका है मकानों में गिरे पेड़ों का निस्तारण कराया जा रहा है तथा राजस्व उपनिरीक्षक लगातार अपने-अपने क्षेत्रों में नजरें बनाए हुए हैं वही लगातार हो रही भारी बारिश से क्षेत्र में ठंड का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है लगातार बारिश से क्षेत्र में बहने वाली महाकाली, सरयू और रामगंगा नदियां उफान मार रही हैं

जिस कारण तराई क्षेत्र को खतरा पैदा हो गया है बारिश के चलते सीमांत क्षेत्रों में लोग काफी दहशत में हैं लोग आपदा आने के डर से डरे हुए हैं वहीं डीएम चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी के द्वारा पूरी प्रशासनिक मशीनरी को अलर्ट मोड में रखा गया है



