जीवनगढ़  में बुजुर्ग की लाठी डंडों से पीटकर की हत्या

जीवनगढ़ में बुजुर्ग की लाठी डंडों से पीटकर की हत्या

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -सतपाल धानिया

स्थान -विकासनगर

विकास नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लाइन जीवनगढ़ में बुजुर्ग की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गईं हत्या की वारदात सी सी टी वी कैमरे में कैद हो गई बुर्जुग की हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल है बताते चले कि लाइन जीवनगढ़ में बुर्जुग द्वारा बीड़ी सिगरेट का खोखा लगाया हुआ था साथ ही बुर्जुग रात को पास के एक मोटर गैराज की चौकीदारी भी करता था देर रात एक युवक गैराज में घुसा ओर गैराज में चारपाई पर सोए बुजुर्ग की लाठी डंडों से मारकर निर्मम हत्या कर दी

हत्या करने के बाद हत्यारे ने बुजुर्ग की जेब खंगाल कर उसमे से नकदी भी उड़ा ली हत्या ओर लूट की यह वारदात सी सी टी वी कैमरे में कैद हो गई हत्यारा अनभिज्ञ था कि गैराज में सी सी टी वी कैमरे भी लगे है अगर हत्यारे को पता होता कि गैराज में कैमरे लगे हुए है तो शायद हत्यारा हत्या करने के लिए कोई और रास्ता चुनता चौकीदार की हत्या का पता तब चला जब सुबह गैराज पर काम करने वाले वर्कर वहां पहुंचे उन्होंने देखा कि चौकीदार लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा है उन्होंने आनन फानन में हत्या की सूचना पुलिस को दी

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी साक्ष्य जुटाए व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया पुलिस ने हत्या के खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया है पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा बताया यह भी जा रहा है कि सी सी टी वी फुटेज के आधार पर पुलिस ने हत्यारे की पहचान कर ली है जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है