नाइजीरिया में 85 यात्रियों को लेकर जा रही नाव पलटी, 76 की मौत; रेस्क्यू और रिकवरी मिशन पर एजेंसियां

नाइजीरिया में 85 यात्रियों को लेकर जा रही नाव पलटी, 76 की मौत; रेस्क्यू और रिकवरी मिशन पर एजेंसियां

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान -नाइजीरिया

राष्ट्रपति ने कहा कि वह इस दुर्घटना से काफी दुखी हैं। उन्होंने कहा कि मैं मृतकों की आत्मा की शांति की अपील करता हूं। उन्होंने सभी यात्रियों के लिए हर संभव मदद का प्रयास करने का निर्देश दिया नाइजीरिया के एनाम्ब्रा शहर में नाव पलटने से 76 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नाव में कुल 85 लोग सवार थे और बाढ़ के चलते यह हादसा हुआ। नाइजीरियाई राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने ट्वीट करके इस दुर्घटना पर दुख जताया है

उन्होंने सभी रेस्क्यू और रिलीफ एजेंसियों को घटनास्थल पर पहुंचने का आदेश दिया है सरकार की ओर से राहत और बचाव का काम जारी है। नाइजीरियाई अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण और राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के कर्मचारियों को रेस्क्यू और रिकवरी मिशन में लगाया गया है। राष्ट्रपति ने सेफ्टी प्रोटोकॉल की जांच करने के भी आदेश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।यात्रियों के लिए हर संभव मदद का प्रयास’राष्ट्रपति बुहारी ने कहा कि वह इस नाव दुर्घटना से काफी दुखी हैं। उन्होंने सभी यात्रियों के लिए हर संभव मदद का प्रयास करने का निर्देश दिया। राष्ट्रपति ने कहा, ‘मैं मृतकों की आत्मा की शांति की अपील करता हूं। साथ ही इस दुखद दुर्घटना के पीड़ितों के परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर करता हूं

गौरतलब है कि पश्चिमोत्तर नाइजीरिया में कुछ दिनों पहले तीन मंजिला इमारत के ढहने से कई लोग फंस गए थे। नाइजीरिया की आपात प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख नूरा अब्दुल्लाही ने बताया कि उत्तरी नाइजीरिया के वाणिज्यिक केंद्र कानो राज्य में कारोबारी केंद्र के रूप में इमारत का निर्माण किया जा रहा था, लेकिन इसके भूतल पर कई दुकाने थीं और वे खुल चुकी थीं। ऐसे में इमारत गिरने से कई लोग उसके मलबे में दब गए थे