
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान :लोहाघाट

लोहाघाट नगर की बदहाल हो चुकी ट्रैफिक व्यवस्था व नगर के चौराहों और सड़कों में वाहनों को आड़े तिरछे खड़े कर यातायात बाधित करने वाले वाहन स्वामियों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए, कईयों के चालान काटे| ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए लोहाघाट थाने के एस ओ जसवीर सिंह चौहान ने मोर्चा संभाला |


वही सुबह स्कूल टाइम में भी पुलिस मुस्तैद नजर आई| हालाकि पुलिस ने सड़कों व चौराहों से कई वाहनों को हटाया, लेकिन पुलिस के जाने के बाद लोगो ने फिर वाहनों को नो पार्किंग में खड़ा कर दिया| जिस पर लोहाघाट थाने के एसओ जसवीर सिंह चौहान ने कहा लोगों से नगरपालिका के फील्ड में वाहन खड़े करने को कहा गया है और कई वाहनों के चालान काटे गए|

चौहान ने कहा अगर वाहन स्वामी नहीं माने तो उनके वाहन क्रेन के जरिए खींचकर थाने में पहुंचाए जाएंगे| चौहान ने सभी वाहन स्वामियों से सड़क किनारे व चौराहों में वाहन खड़े न करने की अपील की | एसओ चौहान ने कहा पुलिस फोर्स वापस आ चुकी है यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे|



