
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


स्थान -लकसर

रिपोर्टर -जसवीर सिंह

समाज कल्याण विभाग ने लकसर नगरपालिका सभागार में शिविर लगाकर तीस दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड बनाए। शिविर के बारे में सही जानकारी न होने की वजह से कई दिव्यांग अपना प्रमाणपत्र बनवाने शिविर में पहुंच गए। परंतु वहां जांच न होने से उन सभी को निराश वापस लौटना पड़ा।आपको बता दे समाज कल्याण विभाग की तरफ से लक्सर नगरपालिका के सीमली स्थित सभागार में एक दिवसीय शिविर लगाया गया। पालिका के अध्यक्ष अंबरीश गर्ग ने शिविर का उद्घाटन किया। कहा कि दिव्यांग भी हमारे समाज के अभिन्न अंग हैं।


वे खुद को सामान्य लोगों की तुलना में कभी कमतर न समझें। बाद में लक्सर की सहायक समाज कल्याण अधिकारी संध्या शर्मा व मांगेराम ने यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए शिविर में आए दिव्यांगों का पंजीकरण किया। पंजीकरण के बाद उनके यूडीआईडी कार्ड बनाए गए। उधर, दिव्यांगों के लिए शिविर लगाए जाने की जानकारी मिलने पर लक्सर नगर व आसपास के देहात क्षेत्र के कई ऐसे दिव्यांग भी शिविर में पहुंच गए, जिनको अपना दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाना था। कई अभिभावक भी दिव्यांग प्रमाणपत्र बनने की उम्मीद में अपने दिव्यांग बच्चों को लेकर शिविर में आए। परंतु शिविर में पहुंचने के बाद पता चला कि जिनके दिव्यांग प्रमाणपत्र बने हैं, उन्हीं के यूडीआईडी कार्ड बन रहे हैं। इस पर दिव्यांगों व उनके अभिभावकों को निराश लौटना पड़ा। एडीओ संध्या शर्मा ने बताया कि शिविर में कुल तीस दिव्यांग लोगों को यूडीआईडी कार्ड बनाकर दिए गए है|


