हाईवे पर अचानक बीच सड़क धरने पर बैठ गए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

हाईवे पर अचानक बीच सड़क धरने पर बैठ गए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी

लोकेशन :- लालकुआँ

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने अलग ही अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कभी जलेबी बनाते नजर आते हैं, तो कभी चाय बनाते हुए, तो कभी जगह- जगह बैठकर उपवास करते नजर आते हैं| ऐसे में हरीश रावत एक बार फिर सुर्खियों में है, जहां लालकुआँ के निकट हाईवे पर अकेले ही धरने पर बैठकर अपना विरोध जताया।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चंपावत से चुनाव प्रचार करने के बाद हल्द्वानी सर्किट हाउस में रुकने के बाद, हरिद्वार के लिए रवाना हुए तब अचानक उनका काफिला लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र पहुंचा जहां हाईवे से गुजर रहे थे|इस दौरान हाइवे में जगह-जगह गड्ढे देखकर हरीश रावत ने नाराजगी जताते हुए ,अपनी गाड़ी से उतरकर हाईवे पर ही अकेले धरने पर बैठ गए|

जहां अपना विरोध जताते हुए सरकार की नाकामियों पर कटाक्ष किया, वही करीब एक घण्टे तक धरने पर बैठने के बाद हरीश रावत आगे हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।