
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्ट – अशोक सरकार

स्थान – खटीमा, उधम सिंह नगर

खटीमा स्थित फाइबर कंपनी के अतिथि गृह में निरंजनी अखाड़ा के पीठाधीश्वर श्री आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद महाराज ने खटीमा पहुंचकर विश्राम तथा जलपान किया। स्वामी कैलाशानंद महाराज नेपाल स्थित सिद्ध बाबा का दर्शन व पूजन करते समय निजी प्रतिष्ठान के अतिथि गृह में ठहरे , जहां धर्म प्रेमियों ने उनका स्वागत और सम्मान किया।


आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद महाराज जी ने बताया कि आज उन्होंने खटीमा स्थित निजी प्रतिष्ठान में विश्राम कर जलपान किया तथा यहां से वह सिद्ध बाबा का दर्शन व पूजन करने जाएंगे उसके बाद वापस हरिद्वार चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि सिद्ध बाबा से उत्तम पुरुष, कुशल व सरल राजनीतिज्ञ पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड की कमान के लिए आशीर्वाद मांगेंगे क्योंकि धामी का अंतः करण धर्म निष्ठा, समरसता और निष्ठा से भरपूर है। उन्होंने बताया कि धामी को उत्तराखंड की कमान मिलने से भारतीय संस्कृति के सनातन परंपरा में उत्तराखंड का यस और सम्मान बढ़ेगा| उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी हमारे भी बहुत प्रिय है।


