राज्यपाल ने परिवार संग माँ नैना देवी मंदिर में माँ के दर्शन कर,गुरुद्वारा में टेका माथा

राज्यपाल ने परिवार संग माँ नैना देवी मंदिर में माँ के दर्शन कर,गुरुद्वारा में टेका माथा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्ट – ललित जोशी

 स्थान – नैनीताल

सरोवर नगरी पहुंचे प्रदेश के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने  अपने परिजनों के साथ मां नैना देवी मंदिर जाकर मां का आशीर्वाद लिया, साथ ही उन्होंने गुरुद्वारे में जाकर मत्था टेका l

इस मौके पर  उन्होंने कहा कि इस वर्ष गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 2 वर्षों में कोरोना संक्रमण के चलते प्रतियोगिता नहीं हो पाई थी ।इस बार इसे भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा| जिसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैlउन्होंने कहा कि मां नैना देवी मंदिर के दर्शनका लिए  हजारों भक्त नैनीताल पहुंचते हैं।

इस मौके पर उन्होंने राज्य की खुशहाली के लिए भी प्रार्थना की lइस मौके पर गुरुद्वारा समिति के पदाधिकारियों ने राज्यपाल गुरमीत सिंह को प्रतीक चिन्ह भी भेंट कियाl