

रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान – रूड़की

रूड़की शहर में बड़े ही धूमधाम के साथ भगवान श्री जगन्नाथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। शहर के महिलाएं व पुरुष भगवान श्री जगन्नाथ के रथ को दोनों तरफ से रस्सों से खींच कर अपने गंतव्य की ओर ले जाएंगे। शोभायात्रा में वृंदावन से विदेशी भक्तगण भी सम्मिलित होंगे। रूड़की के निजी होटल में श्रीधाम वृंदावन से पहुँचे श्री राधारमण दास ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि रुड़की शहर में भगवान श्री जगन्नाथ शोभायात्रा का आयोजन 27 मई को किया जा रहा है।


शोभायात्रा में शामिल भगवान श्री जगन्नाथ का रथ मुरादाबाद से मंगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में वृंदावन से विदेशी भक्तगण भी शामिल होंगे। शोभायात्रा शहर के प्रमुख स्थानों से होकर गुजरेगी। शोभा यात्रा की विशेषता यह होगी कि जैसे जगन्नाथपुरी में शोभायात्रा रथ को खींच कर ले जाया जाता है ऐसे ही यहां भी भक्तगण भगवान श्री जगन्नाथ के रथ को खींच कर लेकर जाएंगे। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण भाग लेंगे।



