
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


स्थान – लकसर

रिपोर्टर – जसवीर सिंह

हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. खगेंद्र सिंह ने लक्सर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और क्षेत्र में ही रायसी क्षेत्र में बनाए गए ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया|इस दौरान उन्होंने लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कई आंकड़े जुटाए, जिसमें प्रसव सहित OPD-IPD और हायर सेंटर रेफर मामलों की संख्या शामिल है|जिनमें प्रसव की अच्छी खासी संख्या के मद्देनजर मुख्य चिकित्सा अधिकारी संतुष्ट नजर आए|उन्होंने लक्सर में दो चिकित्सकों की तैनाती किए जाने की जानकारी भी दी| डॉ खगेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान चिकित्सा विभाग को बहुत कुछ सीखने को मिला है|


आपातकाल और सामान्य समय में जिस प्रकार चिकित्सा व्यवस्था को सुचारू रखा जा सकता है| उसे लेकर समय-समय पर पूर्वाभ्यास और कई अहम बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित किया जाता है| उनके द्वारा व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए, कहा गया कि हरिद्वार जनपद चिकित्सा के नजरिए से बेहद चुनौती भरा क्षेत्र है ,और जनपद का चिकित्सा विभाग इस चुनौती का सामना करते हुए अपनी कड़ी मुस्तैदी बरकरार रखता है !


