सितारगंज तहसीलदार ने उपखनिज से भरी ट्रैक्टर ट्रालीयों को पकड़ा

सितारगंज तहसीलदार ने उपखनिज से भरी ट्रैक्टर ट्रालीयों को पकड़ा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

स्थान- सितारगंज उधम सिंह नगर।

रिपोर्टर- तनवीर अंसारी

सितारगंज तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी ने बीती शाम को चेकिंग के दौरान उपखनिज से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलीओं को पकड़ा, वही सभी पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सितारगंज कृषि मंडी में खड़ा करा दिया गया है।बता दे की इन दिनों सितारगंज क्षेत्र में बड़े स्तर पर अवैध खनन का खेल चल रहा है, एक रॉयल्टी पर अवैध खनन माफिया तीन से चार चक्कर लगाकर अच्छा खासा नोट बटोर रहे हैं।

जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। वही सितारगंज तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी ने अवैध खनन के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाकर 4 ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी, तहसीसदार जगमोहन त्रिपाठी ने बताया कि सभी पकड़ी गई ट्रॉलियों की रॉयल्टी चेक की गई, तो रॉयल्टी सुबह 11:00 बजे की थी और उत्तराखंड के क्षेत्र की थी और ट्रैक्टर ट्रॉली से शाम 4:00 बजे के बाद भी उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था|. साथ ही बताया कि सभी पकड़े गए वाहनों की रिपोर्ट तैयार कर उपजिलाधिकारी महोदय को सौंपी जा रही है और आगे कार्रवाई की जाएगी।