

स्थान:ऊधम सिंह नगर

रिपोर्टर:वेद प्रकाश यादव

वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप अरोरा ने प्रेस वार्ता कर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि क्षेत्र विधायक को निर्वाचित हुए दो माह से अधिक का समय हो चुका है,लेकिन इसके बाद भी उन जनसरोकार से कोई मतलब नहीं है। उन्होने कहा कि विधायक जी पिछलें कई दिनों अवैध खनन के खिलाफ धरना देने की बात कर रहे है,अगर कही अवैध खनन चल रहा है तो उसकी शिकायत सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबर पर करें ताकि अवैध खनन के खिलाफ तत्काल कार्रवाई हो।भाजपा नेता संदीप अरोड़ा ने कहा कि वैसे तो हमारी सरकार पहले से ही अवैध खनन के खिलाफ सख्त है, लगातार क्षेत्रीय प्रशासन अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं पर मुकदमा दर्ज कर रहा है और उनके संपत्ति भी जब्त कर रहा है।लेकिन माननीय विधायक जी को प्रशासन की ये कार्रवाई नही दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कुछ प्रशासनिक अधिकारियों से क्षेत्रीय विधायक जी का पूर्व में कुछ विवाद हुआ था उसी रंजिश के कारण क्षेत्रीय विधायक पुलिस प्रशासन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।


यह पूरा किच्छा जानता है कि अवैध खनन में पकड़े गए वाहनों को छुड़ाने के लिए कौन सी पार्टी के नेता पुलिस, प्रशासन पर दबाव बनाने का काम कर रहे हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप अरोरा ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए एक टोल फ्री नंबर भी जारी कर दिया है|जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है| शिकायत दर्ज होने के कुछ घंटे बाद ही तत्काल कार्रवाई भी हो रही है, हमारी सरकार प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के संकल्प से प्रतिदिन कार्य कर रही है।



