बाजपुर में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

बाजपुर में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

स्थान: बाजपुर

रिपोर्टर : रिजवान अख्तर

बाजपुर मुड़िया तिराहे पर एक युवक को पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वही युवक की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हत्या की सूचना पर भारी संख्या में आसपास के स्थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं घटना से गुस्साए परिजनों एवं ग्राम वासियों ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया और आरोपी युवकों को पकड़ने की मांग की। वही आपको बता दें कि जिला उधम सिंह नगर में अपराधिक घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है| जहां आपराधिक किस्म के लोगों को पुलिस का जरा भी डर नहीं है। यही कारण है कि आए दिन लोग अपराधिक वारदातों को अंजाम देने से जरा भी नहीं कतराते। वही ताजा मामला बाजपुर के मुड़िया चौराहे का है। जहां पर कुछ युवकों ने केलाखेड़ा के ग्राम रामनगर निवासी विशाल कंबोज को बुरी तरह लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।

जिसके बाद दबंग युवक मौके से फरार भी हो गए। वहीं आसपास के दुकानदारों ने घायल युवक को उपचार के लिए बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया ,लेकिन जब तक युवक को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जाता, तब तक युवक ने दम तोड़ दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना से गुस्साए परिजनों एवं ग्राम वासियों के साथ विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में जमकर हंगामा करते हुए, आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान एसपी काशीपुर चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए एसओजी समेत पांच टीमें गठित कर फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।