
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


स्थान – चंपावत

ब्यूरो रिपोर्ट

चंपावत विधानसभा उपचुनाव के बीच आज चंपावत के गौरीलचोढ़ मैदान में एक निजी संस्था द्वारा आयोजित विराट कवि सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे, देश के प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने अपनी काव्य शैली व मधुर वाणी से चंपावत वासियों का मन मोह लिया| कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी गीता धामी एवं चंपावत के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के साथ कहीं आला दर्जे के नेता व मंत्री भी उपस्थित रहे|


कुमार विश्वास ने कहा कि जो लोग मुझे जानते हैं, उन्हें पता है कि उत्तराखंड मेरा दूसरा घर है मेरा एक घर ऋषिकेश में भी है ,जहां मेरी माता जी रहती हैं और अक्सर मैं भी आता रहता हूं, साथ ही कुमार विश्वास ने कहा कि आप सब चंपावत बासी बहुत भाग्यशाली हैं ,क्योंकि चंपावत असल मायने में उत्तराखंड की पौराणिक राजधानी है, कवि सम्मेलन में दूर-दूर से भाग लेने आए देश के प्रसिद्ध कवियों ने चंपावत वासियों का अपनी काव्य रचनाओं एवं कृतियों से दिल जीत लिया|चंपावत में हो रहे उपचुनाव में भाजपा के प्रचार के लिए आए दिन स्टार प्रचारकों का दौरा लग रहा है |वही आने वाली 28 मई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के भी चंपावत आने की जानकारी है| तो वही आने वाली 31 मई को चंपावत उपचुनाव के लिए मतदान होना है, जिस का रिजल्ट 3 जून को उजागर हो जाएगा।


