अल्मोडा में 57 किलो गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

अल्मोडा में 57 किलो गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

स्थान – अल्मोडा

रिपोर्टर – गोविन्द रावत

अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने गांजे की तस्करी करते हुए, एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 57 किलो गांजा बरामद किया है। पकड़ा गया तस्कर सल्ट क्षेत्र से गांजे की खेप लेकर उसे तराई में बेचने की फिराक में था। एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को ढाई हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।

जिले में अवैध रूप से नशा कारोबार करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी प्रदीप राय ने एसओजी के साथ ही सभी थानों की पुलिस को नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। बुधवार को एसओजी ने सल्ट थाना पुलिस के साथ मिलकर सल्ट क्षेत्र के कटपतिया तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली। कार से 57 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम कैलाश रावत निवासी ग्राम घुघुती घनियाल, तहसील स्याल्दे जिला अल्मोड़ा बताया। एसओजी प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि गांजे को कब्जे में लेकर कार को सीज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।