
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर- ललित जोशी

स्थान- नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल से दूर जनपद नैनीताल के भीमताल विकास भवन में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।जिला अधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए जो पलायन हो रहा है उसके रोकने के लिए प्लान बनाये जिससे पलायन रुक सके।


उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कक्षा एक से लेकर 5 तक कुमाऊनी भाषा मे पाठ्यक्रम पढ़ाया जाये ।व जनकवि गिर्दा के गीतों स्कूलों में प्राथना के रूप में गाया जाये। इस मौके पर तमाम नैनीताल जनपद के अधिकारी मौजूद रहे।

उन्होंने यह भी कहा उत्तराखंड के बच्चों को प्रदेश की सभी भाषाओं का ज्ञान होना अति आवश्यक है। उन्होंने सभी बेरोजगार व्यक्तियों से कहा यहाँ भी सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है । सिर्फ काम करने का हौसला होना चाहिए। उत्तराखंड में भी रोजगार की अपार संभावनाएं हैं ।


