व्यापार मंडल चुनाव से ठीक पहले मेडिकल स्टोरो पर पड़े छापे

व्यापार मंडल चुनाव से ठीक पहले मेडिकल स्टोरो पर पड़े छापे

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

स्थान:- लालकुआँ

रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी

प्रांतीय उधोग व्यापार मण्डल चुनाव से ठीक पहले व्यापारिक प्रतिष्ठानो पर छापे पड़े जिससे व्यापारियों में हड़कम्प मच गया| प्रांतीय उधोग व्यापार मण्डल नगर ईकाई चुनाव में व्यस्त अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनूप भाटिया के मेडिकल स्टोर सहित कई मेडिकल स्टोरो पर जिला औषधि निरीक्षक मिनाक्षी बिष्ट ने नगर में छापेमारी अभियान चलाते हुए, दवाईयों का निरीक्षण किया|

इस दौरान उन्होंने दवाइयों के रखरखाव और एक्सपायरी डेट की भी जानकारी जुटाई इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने की भी हिदायत दी| वही तीन दवाईयों के सैम्पल एकत्र करते हुए जाँच के लिये लैब में भेजे जा रहे हैं| वही व्यापार मण्डल चुनाव से ठीक पहले हुई छापेमारी नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है|