
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


स्थान- चंपावत

रिपोर्ट- अशोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खराब मौसम व क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के बीच सड़क मार्ग से चंपावत के नरीयार गांव पहुंचे| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार हेली मार्ग द्वारा सभा स्थल पर पहुंचना था। परंतु खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री ने खटीमा से चंपावत तक का सफर निजी कार द्वारा पूरा किया| और जनसभा क्षेत्र में उनका इंतजार कर रहें भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचे| मुख्यमंत्री के सभा स्थल पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत किया|


क्षेत्र की जनता से रूबरू होते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज सुबह जब मुझे बताया गया कि मौसम खराब है ,और आप आगे नहीं जा पाएंगे, मैंने तब ही मन बना लिया था कि जो लोग मेरा बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, मैं उनसे मिलने किसी भी हालत में जरूर जाऊंगा| संबोधन के समय मुख्यमंत्री धामी ने क्षेत्र में हो रही भारी वर्षा के बावजूद उनका इंतजार करने के लिए स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया| मुख्यमंत्री ने कहा चंपावत में विकास की अपार संभावनाएं हैं, और जल्द ही हम उन पर काम शुरू कर देंगे| आने वाले समय में आप लोग देखेंगे कि चंपावत जनपद प्रदेश व देश के मानचित्र पर अपना अलग स्थान बना लेगा| इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की आम जनता से मतदान के दिन ज्यादा से ज्यादा बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील करी।


