ऊधम सिंह नगर ब्रेकिंग – ऊधम सिंह नगर में बारिश ने दी दस्तक

ऊधम सिंह नगर ब्रेकिंग – ऊधम सिंह नगर में बारिश ने दी दस्तक

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

स्थान –  ऊधम सिंह नगर

रिपोर्टर – अज़र मलिक

एक बार फिर जनपद ऊधम सिंह नगर में मौसम ने तेजी से करवट ली है| आज सुबह से ही ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय समेत जिले के अधिकांश क्षेत्रों में तेज हवा चलने लगी|तराई के आसमान में काली घटाओं ने डेरा डाल दिया था और देखते ही देखते ठंडी हवाओं के साथ ही रिमझिम बारिश का भी दौर शुरू हो गया|

मौसम विज्ञानियों की मानें तो तेज हवाओं के साथ शाम तक ऊधम सिंह नगर में 13 एमएम से अधिक बारिश होने का अनुमान है|मौसम में अचानक आए बदलाव से तराई वासियों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है|पिछले कई दिनों से उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का दौर शुरू हुआ था और अब प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम ने करवट ले ली है| आने वाले 24 घंटों में मौसम विज्ञानियों ने मध्यम से तेज बारिश का अनुमान जताया है|