
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर -ललित

स्थान -नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल से दूर कुमांऊ मण्डल आयुक्त दीपक रावत एवं डीआईजी डॉ नीलेश आनंद भरणे ने लगभग 25 करोड की लागत से पीएमजीएसवाई द्वारा निर्माणाधीन बेलबसानी-पटवाडांगर मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई केएस बिष्ट ने आयुक्त श्री रावत को बताया कि बेलबसानी-पटवाडांगर मार्ग की कुल लम्बाई 32 किलोमीटर है तथा इस मार्ग पर 5 बडे पुलों का निर्माण किया जा रहा है।


जिसमे से दो पुलों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है ।
तथा 3 पुलों का निर्माण कार्य 30 जून तक पूर्ण कर लिया जायेगा।
उन्हांेने बताया कि कुल 32 किमी मोटर मार्ग मे से 10 किमी पर डामरीकरण हो चुका है।
अवशेष 22 किलोमीटर के डामरीकरण का कार्य शीघ्र ही कर लिया जायेगा।


आयुक्त ने कहा कि प्रशासन व पीएमजीएसवाई द्वारा प्रयास किया जाएगा कि बेलबसानी-पटवाडांगर मोटर मार्ग का कार्य अक्टूबर ,2022 तक पूर्ण कर लिया जाए।इस मोटरमार्ग के निर्मित होने जहां एक ओर नैनीताल को यातायात के दबाव से निजात मिलेगी वहीं दूसरी ओर मोटरमार्ग से सटे गांव भी कनेक्टविटी से जुड जाएगें।इस मोटर मार्ग के बनने से टूरिज्म, वाईल्ड लाइफ व रोजगार के साथ-साथ होमस्टे आदि के द्वारा लोगों को रोजगार व जनपद की आर्थिकी सुदृढ होगी।


निरीक्षण के दौरान नाईसीला ग्रामवासियों ने आयुक्त को अवगत कराया कि नाईसीला गांव मे फोननेटवर्क की परेशानियों से अवगत करायाजिस पर श्री रावत ने कहा कि जल्द ही नाईसीला गांव को नेटवर्क से जोड दिया जायेगा।


