ब्रेकिंग

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर -नरेश तोमर

स्थान -हरिद्वार

बैशाखी स्नान पर्व और कैबिनेट मंत्री व आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के जन्मदिवस पर होने वाले सद्भावना सम्मेलन में आने वाले उनके अनुयायियों की भीड़ को देखते हुए दो दिन के लिए शहर में यातायात प्लान लागू किया गया है।

हरिद्वार शहर में 13 अप्रैल की सुबह आठ बजे से रात 12 बजे और 14 अप्रैल की सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।इनके अलावा श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए अतिरिक्त पार्किंग के भी इंतजाम किए गए हैं।हाईवे पर यातायात का दबाव बढ़ने पर वैकल्पिक मार्गों पर भी डायवर्जन की पूरी तैयारी की गई है।

बैसाखी स्नान पर्व के चलते 13 और 14 अप्रैल को हाईवे पर सुबह से ही भारी वाहन नहीं दौड़ सकेंगे।यातायात पुलिस ने देर शाम को स्नान पर्व के मद्देनजर यातायात प्लान जारी कर दिया है।यातायात पुलिस के अनुसार दिल्ली की तरफ से आने वाले यात्री वाहन खड्डा पार्किंग, रोड़ीबेलवाला दीनदयाल पार्किंग और पंतद्वीप पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे।