
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में राजस्व विभाग की टीम के कार्यवाही के बाद भी अवैध खनन का कारोबार रुकने का नाम नही ले रहा है आपको बता दे कि बीते रोज उपजिलाधिकारी समेत राजस्व विभाग की टीम ने अवैध खनन पर कार्यवाही की थी


लेकिन कार्यवाही के बाद भी खनन का कारोबार रुकने का नाम नही ले रहा है वही इस पूरे मामले पर उपजिलाधिकारी जसपुर सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि कल कार्यवाही की गई थी जिसके बाद पट्टा निरस्त करने की कार्यवाही की जा रही है ओर साथ ही कोतवाल जसपूर को निर्देशित किया गया है जो भी वाहन हो उन्हें चेक किया जाए

उन्होंने बताया कि रात्रि में खनन की शिकायत मिली थी जिसके बाद चौकियों को भी निर्देशित किया गया है उन्होंने बताया कि अनीश नाम के व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है और साथ ही कई लोगो के सम्मलित होने की सूचना है उन्हें चेक किया जा रहा है उपजिलाधिकारी ने बताया कि हमारे द्वारा काम रोके दिया गया है


साथ ही उन्होंने बताया कि जितनी इन्हें परमिशन दी गई थी उससे कही ज्यादा इन्होंने खनन कर लिया है जिसका आकलन कर इन पर पेनल्टी लगाने की कार्यवाही की जा रही है



