कोतवाली पुलिस ने किया लूट का खुलासा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर -जसवीर सिंह

स्थान -लक्सर

लक्सर में दो हफ्ते पहले हुई ट्रैक्टर ट्रॉली की लूट का पुलिस ने लूट करने वाले सभी चार बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे लूटकर ले जाया गया ट्रैक्टर व ट्रॉली बरामद कर खुलासा कर दिया है। साथ ही लूट के दिन उपयोग में लाई गई बदमाशों की कार को भी पुलिस ने कब्जे मे लेकर सीज कर दी है।

एसपी देहात परमेंद्र सिंह डोबाल ने लक्सर कोतवाली में प्रेस वार्ता कर बताया कि इसी 29 मार्च की रात लक्सर के टांडा महतौली गांव के पास चार बदमाशों ने थिथौला (मंगलौर) के अमजद की ट्रैक्टर, ट्रॉली लूटी थी। पुलिस घटना का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश कर रही थी। बताया कि लूट में चरथावल (मुजफ्फरनगर) के अमीगढ़ का परितोष उर्फ गुड्डू पुत्र रामनाथ, इसी थाने के कसियारा गांव का अजय पुत्र विनोद, रतनपुरी थाने के गांव कल्याणपुर का आकाश उर्फ सोनू पुत्र विक्रम व मंसूरपुर थाने के गांव संघावली का अमृतपाल पुत्र सुखवीर शामिल थे। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो तमंचे बरामद किए हैं। बताया कि लक्सर से लूटा गया ट्रैक्टर ट्रॉली भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही बदमाश जिस कार से लूट करने आए थे, उसे भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। एसएसपी ने टीम को ढाई हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

गिरफ्तार बदमाशो पर कई जिलों में हैं मुकदमे
लूट में शामिल आकाश उर्फ सोनू सबसे शातिर है। उस पर उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीस मुकदमे हैं। पांच साल पहले लक्सर में सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी की गोली मारकर हत्या करने के बाद तीन लाख रुपये लूटने में आकाश मुख्य आरोपी था। उसके अलावा परितोष मुजफ्फरनगर में 11 मुकदमे और अमृतपाल पर सहारनपुर में 2 मुकदमे पहले से हैं।