कंडोलिया थीम पार्क जल्द होगा शुरू

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर -सिद्धांत उनियाल

स्थान -पौड़ी

पौड़ी कंडोलिया में बने थीम पार्क का लंबे समय बाद संचालन का अनुबंध कंडोलिया वन पंचायत से पूरा हो गया है और अब संचालक द्वारा 1 सप्ताह के अंदर इसे विधिवत रूप से शहर वासियों और पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा

वही वन पंचायत सरपंच ललित नेगी ने बताया कि कंडोलिया थीम पार्क की निर्माण लागत 3.5 करोड़ है और यह सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए बनाया गया है यहां पर ठहरने की उचित व्यवस्था के साथ खाने पीने के लिए भी बेहतरीन व्यवस्था की गई है

संचालक द्वारा 1 सप्ताह के अंदर इसे खोल दिया जाएगा वही संचालक चेतन पूरी की ओर से बताया गया है कि अनुबंध की कार्यवाही पूरी हो चुकी है और 1 सप्ताह के अंदर शहर वासियों और पर्यटकों के लिए इस बेहतरीन पार्क को खोल दिया जाएगा। उन्हें विश्वास है कि यहां के प्राकृतिक नजारे और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए दूर-दूर से पर्यटक पौड़ी पहुंचेंगे।