संयुक्त किसान मोर्चा प्रेस वार्ता, हरिद्वार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर -मनोज कश्यप

स्थान -हरिद्वार

संयुक्त किसान मोर्चा ने विधायको का मानदेय को दुगना करने का विरोध करते हुए कहा है कि विधायको का वेतन 01 लाख 60 हजार से बढ़ाकर 03 लाख 20 हजार रुपये कर दिया है और उनको कई-कई पेंशनें दी जा रही है जबकि सरकारी कर्मचारियों की पेंशन समाप्त की जा रही है यह न्यायोचित नही है, उन्होंने कहा कि विधायकों की कई-कई पेंशन लेने का विरोध है

और उनको पेंशन नहीं मिलनी चाहिए और अगर दी भी जाये तो केवल एक पेंशन ही दी जाए , उन्होंने कहा कि गरीब आदमी को मिलने वाली पेशन को बढ़ाकर 05 हजार किया जाए और पंजाब की तर्ज पर 300 यूनिट तक बिजली फ्री दी जाए। विधायकों के वेतन जिस तरह से बढ़ रहे हैं उसी तरह किसानों की फसल के दाम भी बढ़ाये जाने चाहिए।


किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो उनके द्वारा जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा और बाद में देहरादून में भी प्रदर्शन किया जाएगा और जब तक मांगे पूरी नही होंगी आंदोलन जारी रहेगा।