
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर -अशोक सरकार

स्थान -अशोक सरकार

उधम सिंह नगर जनपद में खटीमा के झनकट क्षेत्र में अनुमति लेकर उसकी आड़ में धड़ल्ले से किया जा रहा है अवैध मिट्टी खनन। अनुमति लेने वाले के द्वारा अनुमति के नियमों को ताक पर रखकर निर्धारित सीमा से अतिरिक्त ट्रैक्टर ट्राली, डंपर, जेसीबी का इस्तेमाल कर तथा निर्धारित मात्रा से अधिक मिट्टी खनन किया जा रहा है। गौरतलब है कि अनुमति लेने वाले के द्वारा 200 घन मीटर मिट्टी खनन के लिए 2 दिन का अनुमति लिया गया था


लेकिन उसकी आड़ में कई ट्रैक्टर ट्राली के साथ ही डंपर, जेसीबी तथा मड लोडर इस्तेमाल कर 200 घन मीटर से ज्यादा अवैध रूप से मिट्टी खनन का कार्य किया जा रहा है। आपको बता दें कि संबंधित अधिकारियों से खटीमा क्षेत्र की उपजाऊ जमीन पर मिट्टी खनन की अनुमति लेकर उसकी आड़ में भारी मात्रा में खनन किया जाता है

जिससे खटीमा क्षेत्र की उपजाऊ जमीन खनन की चपेट में आती जा रही है तो वहीं खटीमा क्षेत्र भी धीरे धीरे आपदा की जद में आता जा रहा है। वहीं इस मामले में खटीमा एसडीएम रविंद्र बिष्ट ने बताया कि यदि अनुमति लेने वाले ने निर्धारित सीमा से अधिक मिट्टी खनन किया है तो जांच कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तथा अतिरिक्त संख्या में इस्तेमाल किए गए गाड़ियों को भी सीज किया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि निर्धारित सीमाओं के अंदर ही मर्डर लोडर और डंपर आदि चलाने की अनुमति दी जाती है।



