
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – रिजवान अख्तर

स्थान -गदरपुर

दिनेशपुर में श्री हरिचांद गुरुचांद धर्म मंदिर कमेटी एवं वर्तमान आचार्य के मध्य चल रही वर्चस्व को जंग पर आचार्य ने अपना पक्ष रखते हुए समिति अध्यक्ष द्वारा उनका उत्पीड़न होने की बात कही । घंटो चली बैठक में सभी ने अपने अपने सुझाव रखकर कमेटी को भंग कर ट्रस्ट बनाने की बात कही । जिस पर सभी ने सहमति जताई ।


आपको बता दें कि नगर स्तिथ मतुआ समुदाय का श्री हरिचांद गुरुचांद धर्म मंदिर के तत्कालीन स्थापक एवं आचार्य गोपाल जी महाराज के निधन के बाद मंदिर में आचार्य की गद्दी उनके पुत्र एवं शिष्य विवेकानन्द महाराज ने संभाली । और तभी से मंदिर कमेटी और विवेकानंद महाराज के मध्य विवाद चल रहा है । वर्तमान आचार्य विवेकानंद ने चुप्पी तोड़ते हुए बैठक का आयोजन कर कहा कि समिति के पदाधिकारियों द्वारा उनका उत्पीड़न किया जा रहा है । उन्होंने कहा अध्यक्ष द्वारा उनके खिलाफ षड्यंत्र के तहत दुष्प्रचार कर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है ।

उन्होंने कहा समिति में दो दो अध्यक्ष हैं जबकि पूर्व में गोपाल जी महाराज समिति के संरक्षक थे लेकिन षड्यंत्र के तहत संरक्षक पद उन्हें नही दिया गया । और उत्सव में भी उनकी अनदेखी की गई ।जबकि पैसे पर भी समिति ने कब्जा किया । उन्होंने वर्तमान अध्यक्ष सुधीर राय पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए बैठक में उपस्थित लोगों से न्याय की गुहार लगाई । इस दौरान विवेकानंद महाराज कई बार रो पड़े । घंटो चली बैठक में सुझाव दिया गया कि वर्तमान कमेटी को भंग कर ट्रस्ट का गठन किया जाएगा और सारी संपत्ति ट्रस्ट के नाम की जाएगी न कि किसी व्यक्ति विशेष के नाम ।



