झबरेड़ा विधायक ने जताया आभार,सरकार पर साधा निशाना

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान -रूड़की

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रदेशाध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष की घोषणा किए जाने के बाद प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वही झबरेड़ा से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति ने पूर्व विधायक करन माहरा के प्रदेश अध्यक्ष व बाजपुर के विधायक यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष घोषित किए जाने के फैसले को कांग्रेस आलाकमान का अभूतपूर्व निर्णय बताया है। उन्होंने कहा कि करन माजरा कांग्रेस के ऊर्जावान नेता है

और उनके उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश में कांग्रेस को बहुत मजबूती मिलेगी। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के रूप में यशपाल आर्य सदन में बहुत मजबूती से अपनी बात रखेंगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई बेलगाम हो गई है और पेट्रोल डीजल व गैस के दाम ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं।

रोजमर्रा की चीजें आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गई है उन्होंने सरकार से अपील की है कि सरकार बेवजह के करों को समाप्त कर दे जिससे देश में महंगाई कम होगी और आम आदमी को राहत मिलेगी। झबरेड़ा विधायक ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार में किसान पहले से परेशान था और अब बिजली की दरें बढ़ने से किसानों पर दोहरी मार पड़ी है इसलिए सरकार से उन्होंने मांग की है कि किसानों के लिए सरकार को बिजली मुफ्त कर देनी चाहिए।