
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर -गोविन्द रावत

स्थान – अल्मोडा

अल्मोड़ा जिले के भर अवैघ मादक पदार्थों की तस्करी का चेकिंग अभियान जिले भर में जारी है। वहीं अल्मोड़ा के विकास खंड सल्ट में पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुश्री ओशीन जोशी के नेतृत्व में थाना सल्ट पुलिस ने एक अभियुक्त को तीन पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दबोचा।


वाहन संख्या यूके 15 टीए 1008 में सवार चालक राजेंद्र सिंह पुत्र भूपाल सिंह, निवासी मल्ला बगोली चक्करगांव स्याल्दे की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से तीन पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

इस मौके पर एसआई अवनीश कुमार, कांस्टेबल गुरमेज सिंह, जबर सिंह आदि पुलिस कर्मी मौजूद थे।


