
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – पंकज अग्रवाल

स्थान – हल्द्वानी

उत्तरकाशी नगर में वाहन पार्किंग न होने के कारण लम्बे समय से आम जनमानस के साथ देश व विदेश से आने वाले सैलानियों को इस समस्या से जूझना पड़ता है। वर्ष 2018 के दिसम्बर महा में बतौर नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में मैंने पालिकाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। नगर में उचित वाहन पार्किंग निर्माण को अपने कार्यकाल में करवाने के उदेश्य से मैंने तत्कालीन राज्य के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें उत्तरकाशी नगर की भौगोलिक परिस्थिति से अवगत कराया, साथ ही उन्हें बाद बहने दो अन्य मुख्यमंत्री जी से समय समय पर मुलाकात कर उन्हें भी उत्तरकाशी नगर में यात्रा के दौरान गंगोत्री यमुनोत्री धामो में आने वाले श्रद्धालुओं की जानकारी देते हुए यात्रा का भार खेल गतिविधियों के लिए प्रयोग किये जाने वाले रामलीला मैदान पर पड़ता था। मैदान को वाहन पार्किंग से मुक्त करना पालिका की नैतिक जिम्मेदारी रही है। वही उत्तरकाशी नगर में 7 करोड़ 84 लाख की धनराशि से पार्किंग का निर्माण होने जारहा है। जिलाप्रशासन उत्तरकाशी को राज्य सरकार द्वारा पार्किंग निर्माण हेतु 2 करोड़ 65 लाख 40 हजार की प्रथम क़िस्त के रूप में धनराशि प्राप्त हुई है।


इस कार्य को लेकर में राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी, गंगोत्री विधानसभा के विधायक माननीय सुरेश चौहान जी का नगर वासियों की ओर से धन्यावाद ज्ञापित करता हूँ।

साथ ही में सभी जनमानस का इस ओर ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं कि उत्तरकाशी में भीषण वरूणावत आपदा के दौरान ज्योग्रिड वाल का निर्माण नगर की सुरक्षा के लिए किया गया था किन्तु लम्बे दशक बाद भी पहाड़ से किसी प्रकार की कोई भयभाहक स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। वर्तमान समय मे नगर को ज्योग्रिड वॉल औचित्यहीन है। इसे ध्वस्त कर नगर के बीचों-बीच भव्य पार्किंग कार्य का निर्माण होसके।


